(India)
देश में मानव तस्करी के मामले को लेकर बुधवार को एनर्आए ने देश के 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर और जयपुर में एनआईए शाखाओं में दर्ज चार मामलों को लेकर यह कार्रवाई की। एनआईए और अन्य एजेंसियों ने त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु,तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान,जम्मू और कश्मीर , पुडुचेरी में 55 स्थानों पर छापेमारी की । इस दौरान 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेन ड्राइव , अन्य दस्तावेजों के साथ ही भारतीय और विदेश मुद्रा भी बरामद की है ।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।