सहारा इंडिया के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन
(India) सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे जो कि उनकी पूरी बॉडी में फैल गया. इसके अलावा सहारा श्री ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के भी शिकार थे. 12 नवंबर को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया और 14 नवंबर को रात 10:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली.

सुब्रत रॉय सहारा वन मोशन पिक्चर्स के फाउंडर थे. उन्होंने कंपनी वांटेड, नो एंट्री और डोर जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. फिल्म इंडस्ट्री से उनका गहरा ताल्लुक रहा है.

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।