(India)
भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के फाइनल में चौथी बार जगह बनाई. टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया. भारत दो बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत चुका है. भारत ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 70 रनों से जीत हासिल की. इसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया. मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए. भारत ने पहली बार 1983 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. टीम इंडिया में कप्तान कपिल देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था. इसके बाद भारतीय टीम 2003 में फाइनल में पहुंची थी. हालांकि टीम इंडिया को यहां पर हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 125 रनों से हरा दिया था. इसके बाद टीम इंडिया 2011 के फाइनल में पहुंची और खिताब जीता. अब चौथी बार फिर से टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. और यह मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।