भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की बगरू डॉ कैलाश वर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा
(India) बगरू- आगामी 25 नवम्बर को प्रदेश मे होने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र बगरू से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ कैलाश वर्मा का जनसंपर्क अभियान जारी है, गुरुवार को डॉ वर्मा ने कलवाड़ा, महापुरा, भंभोरिया के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मत एवं समर्थन मांगा। इस दौरान डॉ वर्मा ने कहा कि आमजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है एवं कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। गुरुवार शाम को बगरू लिंक रोड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पहुंचकर कर विशाल जनसभा को संबोधित किया एवं कहा कि बगरू की जनता का उत्साह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि बगरू में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बगरू में मां बेटे का अलग ही प्रकार का टैक्स चल रहा है जिससे जनता परेशान है एवं इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, मातृशक्ति व हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।