दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 दिन बढ़ी
(India) दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 दिन बढ़ा दी गयी है, राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, 24 नवंबर को अगली सुनवाई 338 करोड़ रुपये के शराब नीति घोटाले में इस साल 26 फरवरी को सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था। शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है |

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुनवाई के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है | कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है, आपको बात देते है कि छोटी दिवाली के दिन राउज एवेन्यू कोर्ट की इजाजत के बाद सिसौदिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर ही नजर आ सकते हैं |

एक दिन के लिए पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई
दिल्ली कोर्ट ने छोटी दिवाली के दिन सिसोदिया को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलने की इजाजत दी थी | पत्नी से मिलने के बाद वह फिर पुलिस की गाड़ी से तिहाड़ चले गये | परन्तु पहले जून में भी हाई कोर्ट ने उन्हें पत्नी सीमा से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन वह नहीं मिल सके थे, उस पहले उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था | सीमा मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने मामले की विस्तार से सुनवाई की और कहा कि अभी भी ईडी की ओर से आरोपी व्यक्तियों को कई दस्तावेज सौंपे जाने बाकी हैं | इस दौरान कोर्ट ने वकीलों से नाराजगी जताई और 207 सीआरपीसी का अनुपालन जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि सुनवाई शुरू हो सके. कोर्ट ने ईडी को भी नोटिस जारी किया है | बेनॉय बाबू की अंतरिम जमानत याचिका पर बहस के लिए 24 नवंबर की तारीख तय की गई है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।