उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू बंद हो गया,अब वर्टिकल ड्रिलिंग होगी
(India) आपको बता देते है कि उत्तरकाशी में सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार (12 नवंबर) को टूट गया था। जिसमें 41 मजदूर फंस गए थे, फिलहाल सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश की जा रही है|सुबह जब ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ तो बरमा मशीन के रास्ते में स्टील के पाइप आ गए, जिससे पाइप मुड़ गया। सुरंग में डाले जा रहे स्टील पाइप और फिर पाइप के मुड़े हुए हिस्से को बाहर निकाला गया। बरमा मशीन भी खराब हो गई थी, उसकी भी मरम्मत कराई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग हादसे में देरी के कारणों के बारे में बताया | शनिवार दोपहर उत्तरकाशी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम धामी ने कहा कि ऑगर मशीन की खराबी के कारण देरी हो रही है | कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त मशीन के पार्ट्स को बाहर निकाला जाएगा। डॉक्टर अलर्ट मोड पर हैं और अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की चार टीमें बनाई हैं|

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।