प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (COP28) में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात दुबई पहुंच गए | होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया | लोग देर रात से ही पीएम के इंतजार में खड़े दिखाई भी दे | यह आयोजन महत्वपूर्ण जलवायु मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा। यह सीओपी-28 के मौके पर जलवायु वित्त, ग्रीन क्रेडिट पहल और लीडआईटी से संबंधित चर्चाओं में प्रधान मंत्री की भागीदारी का भी गवाह बनेगा।|
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पीएम मोदी COP-28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए यूएई पहुंचे गए | हवाई अड्डे पर उनका स्वागत संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधान मंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने किया। प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।