ईमेल के जरिए में बेंगलुरु के 44 विद्यालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
(India) बेंगलुरु के करीब 44 विद्यालयों को शुक्रवार सुबह एक ईमेल मिला। उसमें धमकी दी गई है कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है | इसके बाद ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई लोगों में अफरा-तफरी के माहौल में पुलिस सभी स्कूलों की तलाशी ले रही है,लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है |कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित एक प्ले स्कूल को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला।
बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद वे बम निरोधक दस्ते और तोड़फोड़ रोधी जांच दल के साथ संबंधित संस्थानों में पहुंचे | उन्होंने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है | मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पुलिस जांच करेगी इस मामले की, उन्हें ऐसा करने का तत्काल निर्देश दिया | बेंगलुरु में सभी जगह सुरक्षा उपाय भी किये गये हैं, साथ ही साथ अभिभावकों को अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है |मुख्यमंत्री ने बोले पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है | पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।