देहरादून में 8 और 9 दिसंबर में होनी वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए धामी सरकार भव्य तैयारियों में लगी हुई हैं| सरकार ने इसके जरिए ढाई लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का लक्ष्य रखा हैं|वहीं विपक्ष ने सरकार के इस कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए हैं| कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार सिर्फ इंवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई हैं|इस समिट से राज्य का कोई लाभ नहीं हैं|गणेश गोदियाल ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2018 में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से राज्य में कितना निवेश आया इसका श्वेत पत्र जारी किया जाएहै|वहीं बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने गणेश गोदियाल के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति करने की आदत हैं|जबकि हकीकत में इंवेस्टर्स समिट से राज्य को काफी लाभ हो रहा है|
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।