तीन राज्यों में बीजेपी को मिला बहुमत,नतीजों के बाद अब नजर सीएम पद के दावेदारों पर है
(India) विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है | मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत हासिल कर 163 सीटें जीतने में सफल रही, वहीं पर राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटों जीतीं हासिल की है | छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज होने में सफल रही है |बीजेपी में मुख्यमंत्री के पद को लेकर चर्चा शुरू,आला कमान लेगा फैसला | मध्य प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल दिल्ली पहुंच गए हैं | वहीं पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया ने निर्दलीय उम्मीदवारों को कॉल करना शुरू कर दिया यह भी खबर सामने आ रही है | सभी उम्मीदवार सीएम पद के लिए बड़ी उत्साह पूर्ण दावेदारी बना रहे है |
आपको बता देते है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की | छत्तीसगढ़ की राजनीति पर नजर रखने वाले लोग इस शीर्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण कुमार साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को दावेदार के तौर पर देख रहे हैं |
राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ से लेकर दीयाकुमारी तक के नाम चल चुके हैं।
मध्य प्रदेश में शिवराज सीएम नहीं बनते हैं तो पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा आदि का नाम ले रही है। मुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।