कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी,बालिकाओं के हितों के लिए भी अहम निर्णय
(India) कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी,वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में संचालित नंदा गौरा योजना के तहत छुटे हुए बालिकाओं के हितों के लिए भी अहम निर्णय कैबिनेट के द्वारा लिया गया| विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी | उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी प्राप्त हुई है जिसमे लगभग 35088 बालिकाओं को योजना का लाभ मिलेगा,कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा थी कि नंदा गौरा योजना से जो बालिकाएं लाभ लेने से छूट गई हैं जिनका की भुगतान लंबित चल रहा था | ऐसी बालिकाओं को हम योजना का लाभ दे | जहां आज कैबिनेट में इस विषय को लाया गया साथ ही इसके लिए धन की स्वीकृति भी हो गई है जो कि लभभग 57 करोड़ की है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।