(India)
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों की धर पकड़ जारी है। इस सिलसिले में शनिवार रात पुलिस ने चंडीगढ़ से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे हुए थे। गिरफ्तार किये गए दो लोगों में रोहित राठौड़ और नितिन फौजी इस हत्याकांड के मुख्या आरोपी है। वहीं तीसरे आरोपी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन करके यह गिरफ़्तारी की है। तीनों आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया, जहां से पुलिस इन्हें लेकर जयपुर निकल गई है। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।