संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन,धीरज साहू के यहां मिले कैश को लेकर हंगामा संभव
(India) आज यानी मंगलवार 12 दिसंबर को 17वीं लोकसभा के आखिरी शीतकालीन सत्र का सातवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई है |संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी। संसद में आज भी कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर छापों में मिले 354 करोड़, धारा 370 पर फैसला बरकरार रखने और पेरियार के विचारों के संसद में पहुंचने पर हंगामा हो सकता है। इससे पहले छठे दिन राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उच्च सदन में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया था। दोनों विधेयकों को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है | दोनों विधेयक लोकसभा से भी पारित हो चुके हैं |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।