(India)
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11.30 बजे अपने मुख्यमंत्री पद और गोपीनियता की शपथ ग्रहण करेंगे। आज का समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। आज के समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल उनको शपथ ग्रहण कराएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई मंत्री शामिल होंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:00 बजे अपने विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।