(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा क्षेत्र में प्राचीन वन क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए एक योजना तैयार की है। मथुरा के गौरव को फिर से जिंदा करने की कोशिश में सरकार ने देशी चौड़ी पत्ती वाले पौधों को लगाने पर फोकस करते हुए एक पर्यावरण बहाली अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इनमें भगवान कृष्ण का प्रिय कदंब का पेड़ भी शामिल है। सरकार ने मथुरा में 37 प्राचीन वन क्षेत्रों की पहचान की है जबकि सात और क्षेत्रों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। ताज ट्रेपेजियम जोन के अंतर्गत आने वाले मथुरा के इस इलाके में किए गए किसी भी विकास कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति की आवश्यकता होती है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में मथुरा में अधिकांश वन भूमि को कवर करने वाले कीकर और बबूल के पेड़ों ने इलाके की जैव विविधता को प्रभावित कियाहै। देशी प्रजातियों के अलावा तमाल, पीलू, बरगद, पीपल, पाखर, मोलाश्री, खिरानी जैसी दूसरी प्रजातियों के भी पेड़ लगाए जाएंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।