(India)
गुजरात के सूरत में बनी दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग, जो की सूरत डायमंड बोर्स यानी SDB बिल्डिंग है। जिसका इनॉगरेशन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11:15 बजे किया। आपको बता दे की ये सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है जो की अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से भी बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है। इसमें 4700 से अधिक दफ्तर हैं। इवेंट के लिए देश और दुनिया भर से 70,000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। जिसकी लागत 3,500 करोड़ रुपए है। बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन फरवरी 2015 में शुरू हुआ था। अप्रैल 2022 में इसका काम पूरा हुआ। SDB को सूरत की डायमंड इंडस्ट्री ने मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग दोनों के लिए वन-स्टॉप हब के रूप में स्थापित किया है। सूरत दुनिया के 92% नेचुरल डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग करता है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।