अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची के एक अस्पताल में है भर्ती, ज़हर देने की आशंका जताई जा रही
(India) भारतीय मोस्ट वांटेड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चौकाने वाले ख़ुलासे सामने आए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। क्योंकि दाऊद इब्राहिम को टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है। उसे जिस फ्लोर पर रखा गया है, वहां उसके अलावा दूसरा और कोई पेशेंट मौजूद नहीं है। इधर मुंबई पुलिस इस मामले पर गंभीरता से नज़र बनायीं हुई है।आपको बता दे की दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से होकर गुजरना पड़ता है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।