रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी
(India) 1990 दशक के प्रतिरूप की तरह फिर से निकलेगी गुजरात की पवन धरोहर से 8 जनवरी को रामनगरी अयोध्या के लिए निकलेगी रथयात्रा|यह रथयात्रा गुजरात से मध्यप्रदेश के होते हुए, उत्तरप्रदेश के 14 शहरों से होकर 1400 किलोमीटर की दुरी तय करेगी रथयात्रा | राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अहमदाबाद का राम चरित मानस ट्रस्ट-नुरानिप की तरफ से रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है | अयोध्या पहुंचकर राम चरित मानस ट्रस्ट रामलला को 51 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाएगा |
राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने पर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर लगा प्रतिबंध | लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से जनवरी में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या न आने का अनुरोध किया गया है | इस प्रकार की सम्पूर्ण जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को पत्र लिखकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने का निवेदन किया है | कहा जा रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की उम्र को ध्यान में रखते हुए उनसे यह निवेदन किया गया था और साथ ही साथ लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने इसे स्वीकार भी कर लिया गया है | इस बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया की यह दोनों परिवार में बुजुर्ग हैं, इसलिए उनसे न आने का अनुरोध किया गया था |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।