(Faizabad, Faizabad)
श्रीरामजन्म भूमि के नवीन मंदिर में विराजित होने वाले रामलला के नवीन विग्रह का फैसला जनवरी के पहले सप्ताह में सार्वजनिक किया जाएगा। इस फैसले के साथ सम्बन्धित मूर्तिकार का नाम व उनकी फोटो भी निर्गत कर दी जाएगी। रामलला के तीन विग्रहों का निर्माण हो रहा है जिसमें से एक का निर्माण जयपुर व दो कर्नाटक के मूर्तिकार अलग-अलग कर रहे हैं। श्रीरामजन्म भूमि कार्यशाला, रामघाट में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाए गये मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे दिन से 48 दिनों की मंडल पूजा होगी। यह मंडप पूजा विशेषतया दक्षिण भारत में प्रचलित है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।