सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने लोकतंत्र और संसद समेत उसके जरूरी स्तंभों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया है | सरकार और भाजपा की हरकतों से एकता की भावना को ठेस पहुंची है। भारत के संविधान पर हमला हो रहा है | आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं, प्रधानमंत्री के आर्थिक विकास के दावों और ज़मीनी हक़ीक़त में बहुत बड़ा अंतर है।
सोनिया गांधी ने बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बेरोजगारी पहले से ज्यादा बढ़ रही है, गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | सारा पैसा चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में जा रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।