(India)
ओलंपियन चैंपियन महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 31 साल की उम्र में कुश्ती जगत से संन्यास ले लिया है। साक्षी मलिक ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संन्यास का ऐलान किया |भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला लिया | साथ ही साथ साक्षी मलिक ने कहा कि संजय कुमार सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं। इसके बाद ओलंपियन चैंपियन महिला पहलवान साक्षी मलिक ने दिल्ली में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां साक्षी मलिक ने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया | ओलंपिक चैंपियन महिला पहलवान साक्षी मलिक के 13 साल के करियर का मुख्य आकर्षण 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना रहा । साक्षी मलिक अपने करियर में तीन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक भी जीते हैं, जिसमें 2022 संस्करण में एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भी चार मेडल जीते | वह ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं।ओलंपिक जगत अपना और देश नाम रोशन करने वाली ओलंपिक चैंपियन महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते रोते लिया कुश्ती जगत से संन्यास |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।