सांसदों के निलंबन को लेकर I.N.D.I.A का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
(India) भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) ब्लॉक के नेता शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 146 विपक्षी सांसदों के सस्पेंशन के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन | लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार समेत कई विपक्षी दलों ने बड़चढ़ के हिस्सा लिया | संसद का शीतकालीन सत्र भले ही खत्म हो गया हो परन्तु शीतकालीन सत्र दौरान निलंबित किए गए सांसदों को लेकर खींचतान जारी है| I.N.D.I.A का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी नेता शरद पवार, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, राजद सांसद मनोज झा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन, डी राजा (सीपीआई), त्रिची शिवा (डीएमके), रणदीप सुरजेवाला ,प्रमोद तिवारी , जॉन ब्रिटास, संजीव अरोड़ा, सुशील रिंकू (आप) दिखाई दिए | राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा, 'देश में भयंकर बेरोजगारी है और आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है| बेरोजगारी की मात्रा बड़े रूप में ले रही है, वर्तमान सरकार का ध्यान पूँजीपतियों की ओर है | साथ ही साथ राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी विपक्षी नेता और विपक्षी कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। ये लड़ाई नफरत और प्यार के बीच की लड़ाई है, हम नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोल रहे हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।