Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। योगी सरकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले यूपी के राममय माहौल बनाने में जुटी है। इस बीच, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में राज्य के संस्कृति विभाग ने आगामी 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश के सभी राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, महर्षि वाल्मीकि मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन,कीर्तन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने की तैयारी की है। इस बारे में गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के निर्देश पर प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम ने सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के लिए एक शासनादेश जारी किया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।