सऊदी अरब से भारत आ रहा मालवाहक जहाज हुआ हमले का शिकार, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप
(India) सऊदी अरब से तेल लेकर भारत आ रहा केम प्लूटो नामक मालवाहक जहाज पर ईरानी ड्रोन से शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ। इस जहाज पर उस समय हमला हुआ जब वह अमेरिका के संपर्क में था। सऊदी अरब से क्रूड ऑइल लेकर भारत आ रहा यह जहाज जापान का था, और लाइबेरिया के फ्लैग से ऑपरेट हो रहा था। आपको बता दे की हमले के वक्त जहाज पोरबंदर तट से 217 नॉटिकल मील दूर था। इस हमले को लेकर अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया है, वहीं ईरान के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर अली बघेरी ने अमेरिकी के आरोपों को खंडन करते हुए कहा-हूती विद्रोहियों के पास अपने खुद के हथियार हैं, वो खुद अपने फैसले लेते हैं। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। हूती विद्रोही लाल सागर और आसपास के इलाकों में अक्सर जहाजों पर हमले करते हैं। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि जहाज पर हमला उन्होंने ही किया होगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।