मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया प्लेन आखिरकार मुंबई में 4 बजे लैंड हुआ
(India) ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शक में फ़्रांस में रोका गया प्लेन आखिरकार मुंबई पहुंचा। आपको बता दे की विमान 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। मुंबई में यह विमान 4 बजे लैंड हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे रिपोर्ट दी गयी कि इस फ्लाइट से 276 लोग भारत लौटे हैं। फिलहाल भारत लौटने वाले यात्रियों की सही संख्या साफ नहीं हो पाई है। आपको बता दे की 22 दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहे भारतीय नागरिकों वाला विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली की इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।