30 दिसंबर तक भारत के 15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
(India) मंगलवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली के पालम, पंजाब के अमृतसर-पटियाला, हरियाणा के अंबाला, ओडिशा के पारादीप, यूपी के वाराणसी-प्रयागराज, एमपी के गुना में जीरो विजिबिलिटी दर्शाया गया है| 30 दिसंबर तक भारत के 15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा। | यूपी-एमपी सहित 6 राज्यों में शून्य करीब पहुंची विजिबिलिटी | यूपी के वाराणसी में दृश्यता 200 मीटर, लखनऊ में 500 मीटर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शून्य, सतना में 500 मीटर, पटना और पूर्णिया में 500 मीटर के करीब रही | दक्षिण भारत में बारिश की आशंका बताई जा रही है, साथ ही साथ मौसम विभाग के द्वारा15 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है | दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी घने कोहरे की चपेट में हैं | मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्से मंगलवार सुबह बेहद घने कोहरे की चादर से ढके हुए |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।