(India)
कांग्रेस के जाने माने नेता राहुल गांधी कल सुबह हरियाणा के झज्जर के छारा गांव में पहलवानों से मिलने उनके अखाड़े में पहुंचे। इस गांव को बजरंग और दीपिक पूनिया के नाम से जाना जाता है | राहुल और बजरंग बचपन से करीबी दोस्त है, राहुल ने बजरंग के साथ काफी देर अखाड़े में कुश्ती भी की। राहुल गांधी काफी घंटो तक अखाड़े में रहे। उन्होंने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच सीखने वाले नए पहलवानों और कोच वीरेंद्र से पहलवानों की दिनचर्या के बार बात भी की, क्युकि पहलवान वीरेंद्र ने ही बजरंग और दीपक पूनिया को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए थे | बजरंग और दीपक पूनिया ने इसी अखाड़े में कुश्ती की शुरुआत की थी। पहलवान बजरंग ने बताया की कि राहुल अखाड़े में हमारा रूटीन देखने आए थे कि एक खिलाड़ी का जीवन कैसा होता है, एक पहलवान अपने जीवन में कितना परिश्रम करता है, भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में चल रहे विवाद के बीच राहुल के इस दौरे को अहम माना जा रहा है, बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट WFI के हाल के चुनाव से खुश नहीं थे। उन्होंने अपने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।