MP की पूर्व सीएम उमा भारती ने पूंजीपति विधायक चेतन कश्यप पर निशाना साधा
(India) मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पूंजीपति छोड़ दें तो कौन सी बड़ी बात है | जो 296 करोड़ वाला अगर 12 लाख छोड़ दें तो उसे कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती है | उमा भारती ने खरी खरी सुनाई और साथ ही साथ उन्हें विधायक के रूप में अपना वेतन छोड़ने के बजाय इसका उपयोग वंचित लड़कियों की शिक्षा के लिए करना चाहिए। हाल ही में मंत्री बने और रतलाम के समृद्ध जैन व्यवसायी चेतन कश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ रुपये घोषित की है। अभी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ की गई थी कि वे अपने विधायक का वेतन नहीं लेते हैं, जो करीब 12 लाख रुपये प्रति वर्ष है | वरुण गाँधी ऐसा कर सकते है क्यूँकि वो हज़ारो करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक है । अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए ।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।