(Faizabad, Faizabad)
रामनगरी में श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए मुख्य यज्ञ मंडप बन कर तैयार हो गया है। मंदिर के महासिंहद्वार से पूरब दिशा में यह यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के लिए जरूरी अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी। 17 जनवरी को रामलला के विग्रह के साथ कलश यात्रा, 18 को मंडप प्रवेश पूजन, वास्तुपूजन, गणपति पूजन के साथ जलाधिवास होगा। अगले दिन से अनुष्ठान के लिए अग्नि प्रज्ज्वलन किया जाएगा। 20 को देश भर की पवित्र नदियों के जल से शुद्धिकरण के बाद अन्नाधिवास होगा। 21 को शैयाधिवास होगा। 22 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर दोपहर 12:20 के बाद मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कर पहली आरती उतारेंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।