मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले
(India) मध्य प्रदेश के गुना में एक भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई| इसमें बस में सवार 12 यात्री जिंदा जल गए और एक डंपर चालक की मौत हो गई। हादसे में झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | साथ ही साथ बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुए भीषण बस हादसे की जांच के निर्देश दिये|घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिये हैं |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।