प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचते ही होगी फूलों से स्वागत तथा गूंजेंगे वैदिक मंत्र
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या में प्रधानमंत्री के रोड शो पर उनके नागरिक अभिनंदन पर समूचा क्षेत्र वैदिक मंत्रों से गूंजेगा। प्रधानमंत्री के सामने आते ही संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को स्वस्तिवाचन के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही सामने से गुजरेंगे वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई देने लगेगी। कार्यक्रम में माहौल बनाने के लिए जगह-जगह 50 स्वागत द्वार भी बनाए जाने हैं जिसमें अयोध्या के प्रमुख साधु - संतों की मौजूदगी होगी, साथ सैकड़ों की संख्या में भगवान सीता - राम के स्वरूप भी दिखाने की योजना है। अयोध्या जंक्शन के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को दिखाए जानेकी योजना है। इसके लिए स्टेशन के बाहर मैदान में टेंट लगाया जा रहा है। जिसमें 800 से अधिक लोगों के बैठने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। पंडाल में बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। जिसमें जंक्शन में हो रहे कार्यक्रमों का लाइव दिखाई पड़ेगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।