दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ जयपुर में भी शुरू हुआ आज से कोहरे और शीतलहर का प्रकोप
(India) दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है, वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आज कोहरा दिखा। शीतलहर और कोहरे की वजह से पिछले चार दिनों में कई फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह जम्मू-कश्मीर,पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, समेत कई राज्यों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। वहीं आज दिल्ली में कोहरे से हल्की राहत मिली है। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज से कोहरे और शीतलहर की शुरुआत हुई। कोहरे की वजह से विसिबिलिटी भी कम रही। वहीं सुबह का औसतन तामपान 10°C रहा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।