Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में कल 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो
(Faizabad, Faizabad) राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अयोध्या हवाई अड्डे और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी मंदिर शहर में चार नई सड़कों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में एक ग्रीनफील्ड टाउनशिप की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान हनुमानगढ़ी में सीएम योगी पूजा पाठ की।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।