प्रधानमंत्री मोदी का आज अयोध्या दौरा, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे इनॉगरेशन
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। यहाँ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। आपको बता दे की दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलवा प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या को 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही पीएम मोदी अयोध्या में 8KM लंबा रोड शो करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान पीएम मोदी का 51 जगहों पर स्वागत होगा। जहां 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इस रोड शो के दौरान कड़े सुरक्षा का भी इन्तेजाम रखा गया है। पुरे शहर को ड्रोन से निगरानी की जा रही है। आपको बता दे की पीएम मोदी 11 बजे अयोध्या पहुचेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।