अयोध्या में भगवान श्री राम को नए साल 2024 के पहले दिन खास तरह का प्रसाद चढ़ाया गया
(Faizabad, Faizabad) 2024 के पहले दिन रामलला को चढ़ाए जाने वाले 56 भोग प्रसाद को लखनऊ से मंगाया गया है। यूपी की राजधानी में फेमस मधुरिमा स्वीट्स नाम की शॉप से इसे ऑर्डर किया गया है। खास बात यह भी है कि मधुरिमा स्वीट्स के मालिक खुद ही लखनऊ से यह प्रसाद लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने वचन लिया था कि जब राम मंदिर का निर्माण होगा तब मैं रामलला को 56 भोग प्रसाद चढ़ाऊंगा।' सजल गुप्ता ने कहा, हम बीते 4 साल से यह काम कर रहे हैं। 22 जनवरी को एक बार फिर से रामलला के लिए 56 भोग प्रसाद लाया जाएगा, जब उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।