अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय 108 श्रद्धालु घंटी बजाते हुए करेंगे आरती
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या में 22 जनवरी को जब राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ेगा। त्रिवटीनाथ मंदिर में उस वक्त 108 श्रद्धालु घंटी बजाते हुए आरती करेंगे। यानी श्रद्धालुओं के एक हाथ में पीतल की घंटी होगी तो दूसरे हाथ में दीया। 22 जनवरी की इस महाआरती को भव्य बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। अयोध्या से आए पूजित अक्षत का घर-घर वितरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र और विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत राजेंद्र नगर के श्री नीलकंठ मंदिर से शुरूआत की। राम भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।