(India)
मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने नये बंगले का नाम रखा मामा का घर | आवास खाली करने से पहले शिवराज ने सीएम हाउस में पूजा की और सभी कर्मचारियों से मुलाकात की | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को अपना नया पता बताते हुए कहा कि 'आपके चाचा के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे | सीएम हाउस खाली करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल के बंगले बी-8, 74 में शिफ्ट हो गए हैं | अब उन्होंने अपने नये बंगले का नाम रखा मामा का घर | मामा के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मानवता के नाम पर कहा कि पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों पर आधारित नहीं होते, ये दिल के रिश्ते हैं, आत्मा के रिश्ते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों से कभी नहीं बदलते | इसलिए मेरा अपने भाई-बहनों, भतीजे-भतीजियों से प्यार और विश्वास का रिश्ता है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा इस रिश्ते की डोर कभी भी नहीं टूटेने नहीं दूंगा |पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मानवता के नाम पर मार्मिक शब्दों से प्रदेश को अवगत किया |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।