(Faizabad, Faizabad)
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का वक्त नजदीक आ रहा है और इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अगर आप अयोध्या दर्शन का मन बना रहे हैं तो कुछ ऐप और वेबसाइट्स आपका काम आसान कर सकते हैं। वैसे तो आप कई प्लेटफॉर्म्स से होटल बुकिंग कर सकते हैं लेकिन अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) की ओर से इसके लिए आधिकारिक ऐप भी पेश किया गया है। इन ऐप्स और वेबसाइट्स को सरकार ने आधिकारिक रूप से जारी किया है, जिससे मंदिर में आरती से लेकर होटल तक की बुकिंग आसानी से की जा सके। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होने वाले हैं और करीब एक सप्ताह तक चलेंगे। इस दौरान कुछ वक्त के लिए रामलला के दर्शन रोके जाएंगे और बेहतर है कि आप इसके बाद ही अयोध्या जाएं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।