श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को इतिहास के पन्नों में दर्ज़ किया जायेगा
(India) 22 जनवरी के दिन को पुरे इतिहास में याद रखा जाएगा, क्यूँकि उस दिन दोपहर 12:30 बजे अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम के लिए एक खास प्रकार का निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है। देश में करीब 2000 विशिष्ट अतिथियों को वे निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा | उस निमंत्रण पत्र सर्वप्रथम श्री रामलला के बाल स्वरूप की तस्वीर है और कार्ड के अंतिम पन्ने पर प्रभु राम के श्रीराम मंदिर की यात्रा का सारांश दिया गया है। इस निमंत्रण पत्र की खास बात ये है की इसमें हर अतिथि के लिए पार्किंग की जगह के बारे में बताया गया है और एक कोड भी तय किया गया है। निमंत्रण पत्र के प्रारंभ में लिखा है कि अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या। इस निमंत्रण पत्र पर 5 चीजें भेंटस्वरूप रखी गई हैं। इनमें पूजित अक्षत और बाल राम की तस्वीर भी शामिल है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।