अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को नरेंद्र मोदी करेंगे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान
(Firozabad, Firozabad) अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करेंगे। राम जन्मभूमि की चौबीसों घंटे अचूक सुरक्षा के लिए हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। हाईटेक गैजेट्स से जन्मभूमि पथ की निगरानी होगी। यहीं नहीं राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सबको आनेकी इजाजत नहीं होगी। उस दिन सिर्फ उन लोगों को मंदिर क्षेत्र में आने दिया जाएगा जिनके पास राम मंदिर ट्रस्ट का निमंत्रण पत्र है। जिनके पास आमंत्रण कार्ड ना हो या जिन्हें नहीं बुलाया गया हो, उन्हें अयोध्या में उस दिन प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। आमंत्रित अतिथियों के अलावा आयोजन से जुड़े लोगों, सुरक्षा या दूसरे इंतजाम में ड्यूटी कर रहे स्टाफ को ही उस दिन एंट्री मिलेगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।