निमंत्रण पत्र दुनिया भर में 8 हजार लोगों को दिये गए है, वाराणसी से पुजारियों, विद्वानों, कलाकारों, संतों और महंतों को मिलाकर करीब 250 से ज्यादा लोग अयोध्या में पधारेगें , इसमें काफी लोग काशी प्रांत के 60 और वाराणसी महानगर के 28 खास मेहमान ऐसे हैं, जिन्हें प्राण-प्रतिष्ठा और दर्शन-पूजन के लिए न्योता मिला है। इन नामों से पता चला है की ये लोग अक्सर वाराणसी में होने वाली पीएम मोदी की प्रबुद्ध वर्ग बैठकों में शामिल हुए। जो लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे उन आमंत्रित मेहमानों का प्रधानमंत्री मोदी से कुछ खास कनेक्शन रहा है।इनमें 8 ऐसे हैं, जिन्हें पद्मविभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इस लिहाज से इन्हें मोदी की स्पेशल-28 टीम भी कहा जा रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।