अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 दिवसीय अनुष्ठान
(India) अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 दिवसीय अनुष्ठान| अयोध्या में राम लला के अभिषेक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऑडियो के माध्यम से संदेश जारी किया है | पीएम ने अपने संदेश में कहा कि 22 जनवरी को हम उस अद्भुत पल के गवाह बनेंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है जो किसी तपस्वी की तरह होगा | रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऑडियो संदेश जारी किया है | पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि अयोध्या में रामलला के अभिषेक के लिए केवल 11 दिन बचे हैं |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।