(India)
भारत सरकार भारत के भगोड़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। आपको बता दे की भारत से करोड़ों-अरबों का घपला करके विदेश भागने वालों भगोड़ों की जल्दी वापसी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन में रह रहे सभी घोटालेबाजों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की एक टीम गठित की गई है। जिसमें NIA, CBI और ED जैसे जांच एजेंसियां जल्द ही ब्रिटेन रवाना होगी। इसका लक्ष्य भारत के मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों को वापस लाने की प्रक्रिया को तेज करना है। जिनमें हथियार डीलर संजय भंडारी, हीरा व्यापारी नीरव मोदी और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या शामिल हैं। इन भगोड़ों के अलावा इनकी कमाई का पता लगाने की भी यह टीम कोशिश करेगी, और साथ ही ब्रिटेन और अन्य देशों में संपत्ति खरीदने पर की गई खर्च का भी पता लगाएगी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।