अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद श्री रामलला के दर्शन के लिए लोगों में उमड़ी भीड़
(India)
अयोध्या में 22 जनवरी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया है। आपको बता दे की रात 3 बजे से ही अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं। श्री राम लाला के दर्शन के लिए लोगों में इतना उत्साह है की मंदिर के गेट खुलते ही लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। वहीं प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। आखिरकार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला, और लोगों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेज कर श्री रामलला के दर्शन कराया। वहीं पीएम मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया। पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।