(India)
सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में आरक्षित श्रेणी में फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने और एडमिशन से जुड़े मामले में अहम निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल बेंच और दूसरी बेंच की सभी तरह की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कलकत्ता हाई कोर्ट में जज बनान जज केस सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित श्रेणी के 'फर्जी' प्रमाण-पत्र जारी किए जाने और उनका इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए किए जाने संबंधी मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के समक्ष सभी कार्यवाहियों पर शनिवार को रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने मामले में विशेष सुनवाई करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार और मूल याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।