(India)
बिहार में नीतीश-लालू यानी जदयू और राजद का गठबंधन टूट गया है। सीएम हाउस में नीतीश कुमार अपनी पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे है। इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। और साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। कयास ये लगाये जा रहे है की नीतीश कुमार राज्यपाल से आज ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने की मांग करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक नीतीश कुमार 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे और खुद मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ये दोनों डिप्टी सीएम भाजपा से हो सकते हैं। भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। साथ ही जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी से भी 2 मंत्री भी शपथ ले सकते है। शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।