प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी
(India) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज यानी बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी. ईडी की टीम रांची में दोपहर एक बजे सीएम आवास पहुंचेगी और कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब करेगी. ईडी, सोरेन को 10 बार समन जारी कर चुकी है. इससे पहले सीएम सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही. ऐसी अटकलें हैं कि हेमंत की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की बागडोर सौंपी जाएगी |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।