समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
(India) समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है | समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति बनाई नई रणनीति | समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें तीन प्रत्याशी यादव परिवार से है। मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। डिंपल अभी भी वहीं से सांसद हैं। इसके अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लाल जी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से, फिरोजाबाद से प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव बदायूं से उम्मीदवार होंगे। पहली लिस्ट में एक मुस्लिम, 1 क्षत्रिय, 1 SC, 2 खत्री, 2 शाक्य और OBC कैंडिडेट शामिल हैं। इसमें 2 ही महिला उम्मीदवार भी हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।