हालांकि मध्यम वर्ग टैक्स संबंधी कुछ घोषणाओं की उम्मीद कर रहा है | लेकिन ऐसी उम्मीदें पूरी होने की उम्मीद कम है| क्योंकि सरकार का ध्यान राजकोषीय घाटे को कम करने पर है,चूंकि ये अंतरिम बजट लोकसभा चुनाव से पहले है |
ऐसे में सरकार मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है | परंपरा के अनुसार, लेखानुदान में कोई बड़ी नीतिगत घोषणा नहीं की जाती है | 2019 के अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग को आकर्षित करने के लिए सरकार ने पांच लाख रुपए तक की कर-योग्य आय को आयकर से छूट दी थी | उम्मीद है कि इस बार अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे पर खास फोकस किया जाएगा | वोटर्स को लुभाने के नए उपायों पर बड़े खर्च की प्रवृत्ति को खत्म किया जा सकता हैअंतरिम बजट में अप्रैल में शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए केंद्र सरकार के जरूरी व्यय को पूरा करने के लिए अग्रिम अनुदान के लिए संसद की मंजूरी मांगी जाती है | केंद्र सरकार से लोकलुभावन योजनाओं के ऐलान की भी उम्मीदें की जा रही हैं निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी, वो तकनीकी रूप से लेखानुदान है, इसे लोकप्रिय रूप से अंतरिम बजट कहा जा रहा है | इस अंतरिम बजट में किसानों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।