प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर धन्यवाद देंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद देंगे। उनका यह भाषण शाम करीब 5 बजे होगा | इसके लिए भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है | भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था | साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि इसके लिए सभी सांसदों को पूरे दिन सदन में मौजूद रहना होगा | धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधिकतर सांसद अनुपस्थित थे, इसलिए यह निर्देश जारी कर सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है | पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेंगे |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।